Saturday, 9 August 2014

स्कूल की राखी













राखी आती हैं खुशियाँ लाती हैं,
भाई और बहन के प्यार को दर्शाती हैं,
पर ये स्तिथि घर पर होती हैं,
स्कूल की राखी कहर बरपाती हैं,


राखी करीब आते ही हर लड़का डरने लगता हैं,
राखी आने तक पल पल अन्दर ही अन्दर मरने लगता हैं,
जिस लड़की को मन ही मन पसंद करते हैं, वो डराने लगती हैं,
हाथ में लिए राखी, सपनो में आने लगती हैं,


स्कूल में कर्फ्यू का सा माहौल होता हैं,
लड़की के पास से गुज़र भर जाने से दिल रोता हैं,
डरे सहमे लड़के रहते हैं इसी आस में,
भगवान् इस बार बचा लो, कोई बहन ना बनवाओ क्लास में,


राखी से दो दिन पहले छुट्टी के प्रार्थना पत्र पहुँच जाते हैं स्कूल उनके,
जो समझदार होते हैं,
जो आ जाते हैं स्कूल,
वो नए नए भाई बन कर रोते हैI

Image Courtesy: Google Images